एमआईएस पोर्टल एवं यू डाइस पोर्टल पर स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन

Posted on: 05-07-2023

सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि स्कूल द्वारा सभी विद्यार्थियों का हरियाणा सरकार के एमआईएस एवं यूडाइस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चों के परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों का एसआरएन नंबर जनरेट करने के लिए जब भी आपसे ओटीपी पूछा जाए, कृपया अध्यापकों को सहयोग करें। अगर आपके बच्चे का एसआरएन नंबर जनरेट नहीं होगा तो भविष्य में स्कूल छोड़ने पर हम बच्चे का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट जारी नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही ध्यान रखें कि बच्चे का नाम स्कूल रिकॉर्ड में, परिवार पहचान पत्र में एवं आधार कार्ड पर बिल्कुल एक समान हो। अगर नाम में थोड़ा सा भी फर्क हुआ तो यह रिकॉर्ड वैलिडेट नहीं हो पाएगा।